Quantcast
Channel: Extinct Online - All Forums
Viewing all articles
Browse latest Browse all 468

सौंदर्य निखारने के लिए ऐसे करें प्याज का प्रयोग

$
0
0
प्याज औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ये सेहत के साथ साथ सौंदर्य के लिए भी लाभकारी होती है। आपने अब तक प्याज के रस से बालों को होने वाले फायदों के बारे में पढ़ा है। आज हम आपके लिए प्याज के रस से त्वचा को होने वाले फायदों के बारे में बता रहे है।
    1

  • दाग धब्बों को करे दूर

    कैलीफोर्निया की एक डर्मोटोलॉजिस्‍ट बोर्ड  के अनुसार चेहरे पर पड़े काले धब्‍बों को दूर करने के लिए नींबू और प्‍याज को मिलाकर चेहरे पर लगायें। हालांकि इनकी प्रकृति एसिडिक होती है लेकिन जब इन दोनों को मिलाया जाता है तब यह सॉफ्ट हो जाते हैं। इसलिए इन दोनों का रस निकालकर चेहरे की रंजकता और काले धब्‍बों को दूर कीजिए। इसके अनुसार एक चौथाई चम्‍मच प्‍याज और उतना ही नींबू का रस मिलकार चेहरे पर लगायें और फिर 10-15 मिनट बाद चेहरे को धोने से धब्‍बे दूर हो जाते हैं। 
    {myadvertisements[zone_6]}

    pinterest[Image: scar.jpg]

    2

  • काले व गहरे दाग हटाएं

    आप चाहे तो दही में प्याज का रस मिला ले या केवल प्याज का रस निकाल लें। इसमें रूई की बनी गेंद को भिगाकर गहरे रंग के दाग पर लगायें और 5 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धोयें। ऊपर सभी काले, गहरे दागों को हटाने के घरेलू उपचार हैं। 
    Image Source-Getty


    {myadvertisements[zone_6]}[Image: Onion-Juice650x433.jpg]
    3


  • एंटी एजिंग गुण

    प्याज में सल्फर और विटामिन होते हैं और लहसुन एलिकेन में एंटी फंगल और एंटी एजिंग गुण होते हैं। प्याज और लहसुन का रस बराबर मात्रा में लेकर उसमें सिरका मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा ठंडे पानी से धो दें। प्याज के रस में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं।
    Image Source-Getty


    pinterest[Image: antiaging650x433.jpg]
    4



  • सूजन व लालिमा को करें कम

    ऑलिव आयल में प्याज का रस 2 चम्मच मिला ले। अब इसे अपने चेहरे पर लगाये और 15 से 20 मिनट तक छोड़ दे। उसके बाद पानी से अच्छे से साफ कर ले आपको लाभ मिलेगा।यह सूजन व लालिमा को कम करती है और निशान में कोलेजन का निर्माण होने से रोकती है इससे निशान कम दिखाई देते है।  यह सामान्यतः एक जेल स्वरूप में पाया जाता है जो आप निशान पर घिस सकते हैं। यह प्रक्रिया लंबी है और आपको अच्छे परिणाम दिखने में कुछ लम्बा समय लग सकता है। 
    Image Source-Getty


    pinterest[Image: swelling.jpg]
    5




  • अनचाहे बाल व मस्से हटाएं

    ताजा तुलसी के पत्ते और प्याज की पारदर्शी झिल्ली का पेस्ट अतिरिक्त बाल के क्षेत्रों पर लगाने से एक महीने में असर होगा। लाल प्याज को बारीक काटें और नमक मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करें। इसे मस्से वाली त्वचा पर लगाकर तीन घंटे के लिए छोड़ दें और फिर पानी से साफ करें।
    Image Source-Getty


    pinterest[Image: hair650x433.jpg]

Viewing all articles
Browse latest Browse all 468

Trending Articles


HOY PANGIT, MAGBAYAD KA!


Henry el monstruo feliz para colorear e imprimir


Dama y vagabundo para pintar


Girasoles para colorear


Good Morning Quotes


RE: Mutton Pies (jameskoiman)


Hagibis (1946) by Francisco V. Coching


Ka riam ka beit bad ka por riam


Vimeo Create - Video Maker & Editor 1.6.0 by Vimeo Inc


Vimeo 3.42.1 by Vimeo Inc