Quantcast
Channel: Extinct Online - All Forums
Viewing all articles
Browse latest Browse all 468

मुझे कांग्रेस का अध्यक्ष बना दो, तक़दीर बदल देंगे : दिग्विजय सिंह

$
0
0
[Image: dc-Cover-20160114024601.original.jpeg?resize=636%2C445]
{myadvertisements[zone_6]}
पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली असफलता से कांग्रेस पार्टी में घमासान मच गई है। अब पार्टी के नेता खुलकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी के विरोध में बोल रहे है। इसी क्रम में कांग्रेस के ओल्ड मैन दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के आलाकमान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को सर्जरी की जरूरत है।

हालांकि, कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की जिम्मेवारी लेते हुए कहा कि हम जनादेश को स्वीकार करते है और लोकतान्त्रिक देश में बदलाव के लिए हम कड़ी मेहनत करेंगे। कांग्रेस के आलाकमान के बयान के पश्चात भी कांग्रेस में अंदर ही अंदर खिचड़ी पक रही है। दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता शशि थरूर ने कहा कि सर्जरी की सख्त जरुरत है पर सवाल यह है कि किस तरह की सर्जरी कांग्रेस पार्टी में करने की जरुरत है। क्या दिग्विजय सिंह खुद कांग्रेस बनना चाहते है ? कही इसीलिए तो उन्होंने इस तरह का बयान दिया है। ताकि पार्टी में बदलाव के समय उनका चेहरा सामने रहे।
आपको बता दें कि कांग्रेस ने पांच राज्यों में चुनाव हारने के बाद राज्यस्तरीय पार्टी से रिपोर्ट मांगी थी जिसके बाद भी पार्टी में बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने विरोध करना ही उचित मानकर अब खुलकर कांग्रेस में बदलाव की मांग कर रहे है। आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीएम सुधीरन ने पार्टी के नेताओं से शांति बनाये रखने की अपील की है। किन्तु दिग्विजय सिंह के तेवर से ऐसा प्रतीत होता है कि ओल्ड मैन कांग्रेस के ऊँचे पद पर बैठना चाहते है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 468